दीवाली के दिन कटरीना कैफ और विक्की कौशल का हुआ ‘रोका’: रिपोर्ट

Vicky Kaushal and Katrina Kaif (1) (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ की डेटिंग की खबरें सामने आ रही है। पर दोनों ने कभी इसकी पुष्टि नही करी। अब ऐसा लगता है कि जल्द ही सब कुछ पता चल जायेगा।

अब खबर यह है कि विक्की और कटरीना ने दीवाली के दिन ‘रोका’ कर लिया। और दावा यह भी किया जा रहा कि इस साल दिसंबर में दोनों शादी भी कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोका सेरेमनी डायरेक्टर कबीर खान के घर दीवाली वाले दिन हुई। इस कार्यक्रम को बहुत गोपनीय रखा गया। कबीर खान को कटरीना भाई मानती है और इसलिए रोका कार्यक्रम, उनके घर पर हुआ।

इस कार्यक्रम में विक्की और कटरीना के परिवार के सदस्य मौजूद थे। कटरीना की तरफ से उनकी मां सुज़ैन और बहन इसाबेल और विक्की की साइड से उनकी मां वीना कौशल और पिता मशहूर एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल और भाई सनी मौजूद थे।

यह मानते हुए कि दीवाली का दिन शुभ होता है, तो दोनों परिवारों ने तय किया कि रोका कार्यक्रम आज के दिन किया जाना चहिये, सूत्रों ने कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!