‘नुक्कड़’ में ‘खोपड़ी’ का किरदार निभाने के लिए जाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता समीर खाकर का निधन

Sameer Khakhar
The Hindi Post

80 के दशक में दूरदर्शन के हिट शो में अपने लोकप्रिय किरदार ‘खोपड़ी’ के लिए जाने जाने वाले एक्टर समीर खाखर का मुंबई में निधन हो गया है. समीर 71 साल के थे.

वह लगभग चार दशकों तक एक लोकप्रिय फिल्म और टीवी अभिनेता थे.

हालांकि, वह काफी समय तक एक्टिंग से दूर रहे. समीर ने 1996 में यूएसए में बसने के बाद वापसी की थी. उनकी आखिरी फिल्म ‘जय हो’ थी और वह ‘संजीवनी’ नाम के एक टीवी शो में भी नजर आए थे.

समीर ने गुजराती नाटकों से कैरियर की शुरुआत की थी और टीवी शो ‘नुक्कड़’ से प्रसिद्धि हासिल की थी. 80 के दशक के इस प्रतिष्ठित शो की प्रसिद्धि ने उन्हें एक लोकप्रिय अभिनेता बना दिया था.

समीर के लोकप्रिय टीवी शो – सर्कस, नया नुक्कड़, श्रीमान श्रीमति, मणिरंजन और अदालत थे. जबकि उन्हें हंसी तो फंसी, पटेल को पंजाबी शादी, पुष्पक, परिंदा और शहंशाह जैसी कुछ फिल्मों में भी देखा गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!