अभिनेता मिथलेश चतुर्वेदी का निधन, सलमान और ऋतिक जैसे एक्टर्स संग किया था अभिनय

Mithlesh Chaturvedi (1)
The Hindi Post

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। वह दिल से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे।

आशीष चतुर्वेदी ने मिथलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि की। आशीष, मिथलेश के दामाद है। आशीष ने फेसबुक पर लिखा, “आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नही बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिथलेश का निधन 3 अगस्त की शाम को लखनऊ में हो गया था।

मिथलेश ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। उन्होंने मनोज बाजपेई, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स के साथ अभिनय किया था।

उन्होंने ‘रेडी’, ‘हल्ला बोल’, ‘गदर – एक प्रेम कथा’, ‘ताल’, ‘कृष’, ‘बंटी और बबली’, जैसी कई फिल्मों ने काम किया था। उन्होंने ऋतिक के साथ ‘कोई मिल गया’ फिल्म में भी अभियान किया था। वो फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थे।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!