‘हर हर शंभू’ की गायिका अभिलिप्सा पांडा है मल्टी टैलेंटेड, जानिए इनके बारे में

0
575
The Hindi Post

अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा का गाया भजन ‘हर हर शंभू’, घर-घर पहुंच गया है। इस भजन के अब करोड़ो में प्रशंसक है। दो महीने पहले इस भजन को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। तब से यह वायरल हो रहा है।

इसी भजन को गा के यूपी की रहने वाली फरमानी नाज भी सुर्खियों में आ गई है। हालांकि इस भजन का ओरिजनल वर्जन अभिलिप्सा ने गाया है। उनके इस भजन को अबतक 72 मिलियन व्यूज मिल चुके है।

एक इंटरव्यू में अभिलिप्सा ने बताया कि कला उनको विरासत में मिली है। उन्होंने बताया कि उनकी नानी उनको मंत्र गाना सिखाती थी। यही से गाना गाने की नीव पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे खास बात यह कि अभिलिप्सा आठ भाषाओं में गा सकती है। वो चार साल की उम्र से संगीत की शिक्षा ले रही है। उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा हासिल की है।

इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनको सुनिधि चौहान पसंद है। अभिलिप्सा, सुनिधि को फॉलो करती है।

अपने बारे में उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वो कराटे में नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल भी जीत चुकी है। और उनको डांस करने का भी बहुत शौक है।

बात करे स्टारडम की तो ‘हर हर शंभू’ गा के, अभिलिप्सा रात तो रात स्टार बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिलिप्सा 18 साल की है। उन्होंने इसी साल 12वी की परीक्षा दी थी।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post