उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत, कई घायल

Chamoli (1)
The Hindi Post

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हो गया है. चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर एक ट्रांसफार्मर फटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वी मुरुगेसन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “15 लोगों की मौत हो गई है. जांच जारी है. प्रथम दृष्टया पता चला है कि रेलिंग पर करंट था. विस्तृत जांच से और जानकारी सामने आएगी.”

इससे पहले एसपी चमोली, परमेंद्र डोभाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफार्मर फट गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!