मां के साथ घर लौट रही दुष्कर्म पीड़िता पर बदमाशों ने की फायरिंग, आस-पास के लोगों को…..

firing

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

मुरादाबाद | उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से मां-बेटी पर पर फायरिंग की घटना सामने आई है. दरअसल, एक महिला और उसकी बेटी रिक्शे से कही जा रहे थे. इस दौरान, दो लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी. इस कारण महिला की बेटी घायल हो गई. वही, आसपास के लोगों को छर्रे लग गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है. फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर हैं.

घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि एसएचओ कटघर को सूचना मिली कि गुलाब बाड़ी क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के पास गोली चली है. वहां पर देखने के लिए मिला कि एक रिक्शा पर मां-बेटी सवार थीं जिन पर बाइक सवार दो व्यक्तियों ने गोली चलाई थी. गोली बेटी को लगी थी और आस-पास के लोगों को छर्रे लगे थे. सभी का इलाज चल रहा है. वे सभी खतरे से बाहर हैं.

जानकारी के अनुसार, दो साल पहले युवती ने मूढ़ापांडे ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गैंगस्टर ललित कौशिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में फैसला भी जल्द आने वाला है.

एसपी सिटी ने बताया कि महिला ने पूछताछ में बताया कि ललित कौशिक नाम का व्यक्ति उनके किसी केस में अभियुक्त है. उन्होंने मुकदमा पंजीकृत कराया था. इस मुकदमे में समझौते को लेकर दो लड़कों ने उन्हें धमकाया. इसलिए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. आगे की कार्यवाही जारी है.

वहीं, एक चश्मदीद ने बताया, “मैं पेड़ के नीचे था, तभी इन लोगों की गाड़ी आई. गाड़ी हाईवे की तरफ जा रही थी. उनकी गाड़ी हम लोगों से आगे निकल गई. थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज आई. ऐसा लगा कि टायर फट गया हो. जैसे ही मैं मामले को समझने के लिए आगे बढ़ा, एक छर्रा मुझे भी लग गया. इस कारण खून बहने लगा. हमलावर संख्या में तीन थे.”

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना महज एक मिनट के भीतर हुई.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!