“आओगे जब तुम साजना….” गाने के गायक उस्ताद रशीद खान का निधन

Rashid Khan (1)
The Hindi Post

शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान अब हमारे बीच में नहीं है. मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने 55 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. वे प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे.

दिसंबर से उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी. 23 दिसंबर को खबरें आई थीं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

पिछले कुछ दिनों से वे आईसीयू में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे. शुरुआत में उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चला, लेकिन बाद में वे कोलकाता लौट आए थे.


The Hindi Post
error: Content is protected !!