“एक घंटे में 7 झूठ बोल गए डोनाल्ड ट्र्ंप….”, ईरान ने अब इस मामले में अमेरिका को दी चेतावनी

galibaaf

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

“एक घंटे में 7 झूठ बोल गए डोनाल्ड ट्र्ंप….”, ईरान ने अब इस मामले में अमेरिका को दी चेतावनी

 

तेहरान | ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर ग़ालिबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखता है तो तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है.

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि ये प्रतिबंध (ईरान के खिलाफ) “पूरी तरह लागू” रहेंगे.

एक्स (X) पर किए गए एक पोस्ट में ग़ालिबाफ ने कहा कि इस रणनीतिक जलमार्ग से होने वाली समुद्री आवाजाही को ईरान सख्ती से नियंत्रित करेगा.

उन्होंने कहा, “यदि नाकेबंदी जारी रहती है तो होर्मुज जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा.” उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग से गुजरने की अनुमति केवल “निर्धारित मार्ग” और “ईरानी अनुमति” के तहत ही दी जाएगी.

यह बयान ऐसे समय में आया जब कुछ ही घंटे पहले ईरान ने घोषणा की थी कि जारी युद्धविराम के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला रहेगा.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था, “लेबनान में हुए युद्धविराम के अनुरूप, होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही को युद्धविराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह खुला घोषित किया जाता है. यह आवाजाही उसी समन्वित मार्ग से होगी जिसकी पहले ही ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन द्वारा घोषणा की जा चुकी है.”

तेहरान के इस रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ व्यापक “समझौता” (ट्रांजैक्शन) पूरी तरह अंतिम रूप लेने तक अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि बातचीत अंतिम चरण में है और अधिकांश मुख्य मुद्दों पर पहले ही सहमति बन चुकी है. इसलिए यह प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी हो सकती है.

अमेरिका के रुख को खारिज करते हुए ग़ालिबाफ ने कहा, “इन झूठों के सहारे वे युद्ध नहीं जीत पाए और न ही वार्ताओं में उन्हें कोई सफलता मिलेगी. होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद और इसे लेकर क्या नियम होंगे, यह मैदान की परिस्थितियां तय करेंगी, न कि सोशल मीडिया.”

ग़ालिबाफ ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक घंटे के भीतर “सात दावे” किए जो पूरी तरह “झूठ” है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह कौन-से बयान (ट्रंप के कौन-कौन से बयान) थे जिनका वह उल्लेख (जिनके बारे में वह बात कर रहे थे) कर रहे थे.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!