ईरान ने इस अमेरिकी नागरिक को बंधक बनाने का किया बड़ा दावा
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
ईरान ने इस अमेरिकी नागरिक को बंधक बनाने का किया बड़ा दावा
तेहरान | ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स के “नए उन्नत रक्षा प्रणाली” ने एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. दावा किया गया है कि इस विमान को मध्य ईरान में गिरा दिया गया.
ईरान की अर्ध-आधिकारिक समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सैन्य दल उस पायलट को खोज रहा है जिसने विमान से बाहर निकलकर पैराशूट से लैंडिंग की थी. बताया जा रहा है पायलट ने ईरान की धरती पर लैंड किया. इसके बाद उसे पकड़ लिया गया. दरअसल, अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमान को गिरा देने का दावा किया गया है.
Another enemy F-35 hit and downed by our #indigenous defence systems.
Iran is a force to be reckoned with.#Iran#F35#War pic.twitter.com/q1DhkTXrm3
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 3, 2026
तस्नीम ने अपने संवाददाता के हवाले से रिपोर्ट किया है कि पश्चिमी ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में अमेरिकी सैन्य इकाइयां शुक्रवार सुबह से ही पायलट को खोजने की कोशिश कर रही हैं. इस अभियान में ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक C-130 हरक्यूलिस विमान शामिल है. यह भी रिपोर्ट किया गया है कि अब तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है.
इससे पहले IRGC ने बताया था कि यह लड़ाकू विमान (जिसे ईरान ने मार गिराने का किया है दावा) लाकेनहीथ स्क्वाड्रन का था. विमान पूरी तरह नष्ट हो चुका है.
इस घटनाक्रम ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है.
IANS/Hindi Post Dot In
