युद्ध के बीच बड़ी खबर: एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल को हवा में मार गिराया लेकिन मलबा गिरने से 5 भारतीयों को….
फोटो: आईएएनएस
युद्ध के बीच बड़ी खबर: एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल को हवा में मार गिराया लेकिन मलबा गिरने से 5 भारतीयों को….
अबू धाबी | यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने एक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया है। इसके बाद उसका मलबा अज्बान इलाके में गिरा। इस घटना में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 5 भारतीय और 7 नेपाली नागरिक शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर लोगों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, जबकि एक नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल है।
प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने X पर लिखा कि अज्बान क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मिसाइल इंटरसेप्शन (मिसाइल को मार गिराने) के बाद मलबा गिरने से 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें छह नेपाली और पांच भारतीय नागरिकों को हल्की से मध्यम चोटें आई हैं, जबकि एक नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल है। लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से बचे।
IANS/Hindi Post Dot In
यूएई: अबू धाबी में मिसाइल के मलबे से 12 लोग घायल, इनमें 5 भारतीय शामिल
