उर्वशी रौतेला ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल की तस्वीर शेयर की, यही चल रहा है ऋषभ पंत का इलाज

Urvashi Rautela

Photo: Instagram

The Hindi Post

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने गुरुवार रात को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. हालांकि इस फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा गया है.

यह वही हॉस्पिटल है जहां क्रिकेटर ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल से शिफ्ट किया गया है.

Urvashi shares image of hospital where Rishabh Pant is undergoing treatment (1)

बुधवार को ऋषभ पंत को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल शिफ्ट किया गया था. फिलहाल, ऋषभ का इलाज इस अस्पताल में चल रहा है.

File Photo: IANS
File Photo: IANS

उर्वशी रौतेला का नाम अक्सर ऋषभ पंत के साथ जुड़ता रहता है. नेटिजन्स दोनों को किसी न किसी वजह से टारगेट करते रहते हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!