यूपी: स्कूटर सवार युवक ने राहगीर महिला के कूल्हे पर मारा हाथ, वीडियो आया सामने, पुलिस ने किया मामला दर्ज

SP Rural Mathura (1)
The Hindi Post

यूपी में युवकों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता करने का वीडियो सामने आया हैं. वीडियो में तीन स्कूटर सवार युवक, महिलाओं से छेड़छाड़ करते और एक राहगीर महिला के कूल्हे पर हाथ मारते हुए देखे जा सकते हैं. यह घटना यूपी के मथुरा की हैं.

पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने पर तुरंत कार्यवाही की हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं. मथुरा पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि यह प्रकरण महावन थाना अंतर्गत हुआ हैं. इसलिए महावन थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया हैं.

पुलिस ने आगे कहा कि अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक स्कूटर पर तीनयुवक सवार हैं. स्कूटर से जाते समय इनमें से एक युवक, एक महिला के कूल्हे पर हाथ मार देता हैं. महिला स्तब्ध रह जाती हैं. युवक तेज गति से आगे निकल जाते हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!