सूटकेस में प्रेमी की लाश लेकर ठिकाने लगाने निकली प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे, चार साल से थी लाइव-इन रिलेशनशिप में

Woman murders live in partner in Ghaziabad
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को एक महिला को अपने लाइव इन पार्टनर की हत्या कर शव सूटकेस में भर कर ले जाते समय पकड़ा। इस सनसनीखेज हत्या से पुलिस भी चौक गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला पिछले कुछ सालों से अपने लाइव-इन पार्टनर के साथ गाजियाबाद में रह रही थी। वो शादी-शुदा थी पर अपने पति से अलग होकर रह रही थी।

वो अपने पार्टनर से शादी करना चाहती थी। पर महिला के पुरुष मित्र ने उससे शादी करने से मना कर दिया था।

इस बात को लेकर, दोनों के बीच शनिवार को झगड़ा हुआ और मौका पाकर महिला ने पुरुष मित्र की गर्दन उस्तरे से काट दी। मृतक पेशे से नाई था और घर पर शेविंग और बाल काटने का सामान रखता था। महिला ने उसके ही उस्तरे से हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो महिला ने लाश को 24 घंटे घर पर ही छुपा कर रखा। फिर उसने लाश को ठिकाने लगाने का सोचा। उसने एक बड़े ट्रॉली सूटकेस का इंतजाम किया और उसमें शव को भरकर ठिकाने लगाने चल पड़ी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक फिरोज उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला था। वो दिल्ली में नौकरी करता था। महिला प्रीति अपने पति से अलग होकर, फिरोज के साथ गाजियाबाद में रह रही थी। वो फिरोज पर शादी करने का दवाब डाल रही थी। पर फिरोज ने शादी करने से मना कर दिया था। इससे आग-बबूला होकर प्रीति ने फिरोज की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के मकसद से ट्रॉली बैग में भर दिया।

जब प्रीति शव को ठिकाने लगाने के लिए रविवार देर रात घर से निकली और बस थोड़ी ही दूर पहुंची थी कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस दल ने उसको रोक लिया। पुलिस ने उससे सूटकेस को लेकर जानकारी की। संदेह होने पर उन्होंने प्रीति से सूटकेस खोलने को कहा। सूटकेस में शव देख कर पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने जब प्रीति से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी।

पूछताछ में प्रीति ने पुलिस को बताया कि फिरोज से हुए झगड़े में उसने कहा था कि “तू चालू औरत है। तू पति की न हुई, मेरी क्या होगी”। इस बात से नाराज होकर प्रीति ने फिरोज का गला काट दिया।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!