यूपी के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, एक घायल

Crime

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

बलरामपुर (यूपी) | चुनावी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, उन्हें बचाने आए एक व्यक्ति को भी बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रूपनगर के ग्राम प्रधान 55 वर्षीय राधेश्याम वर्मा रविवार को अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

वर्मा की मदद के लिए दौड़े मनीष वर्मा को भी बदमाशों ने गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राधेश्याम वर्मा को मृत घोषित कर दिया और मनीष वर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमंत कुटियाल ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!