यात्री को ट्रेन में ऐसी सीट आवंटित की गई जो थी ही नहीं

Train (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

लखनऊ | एक अजीबोगरीब घटना में, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली ट्रेन में सवार एक यात्री को ऐसी सीट आवंटित की गई थी जो मौजूद ही नहीं थी.

सोमवार को विजय कुमार शुक्ला, अपने भाई के साथ यात्रा कर रहे थे. उन्हें 14204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के सी1 कोच में सीट संख्या 74 और 75 आवंटित की गई थी. लेकिन ट्रेन में चढ़ने पर पता चला कि इस संख्या की सीट ही नहीं है. उन्होंने आईआरसीटीसी के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कराया था.

शुक्ला ने बताया, “यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) ने हमें बताया कि इस तरह के मामले आम हैं और उसने टिकट बुकिंग में गड़बड़ी की शिकायत संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों से कर दी है. लेकिन गड़बड़ी को दूर करने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.”


मकान मालिक से लूडो में खुद को हारी महिला, पति जानकारी होने पर रह गया हैरान


शुक्ला ने बताया कि उन्हें और उनके भाई को बाद में अलग सीटें आवंटित की गईं.

टीटीई ने उन्हें यह भी बताया कि दूसरे कोच में 75 सीटें थीं, लेकिन शुक्ला को आवंटित कोच में केवल 73 सीटें ही थीं.

शुक्ला ने कहा, “चूंकि सर्वर कोच में 75 सीटें दिखाता है, इसलिए 75 लोगों को सीटें आवंटित की जाती हैं. टीटीई ने यह भी कहा कि इससे उसे यात्रियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है.”

चारबाग रेलवे स्टेशन के स्टेशन निदेशक आशीष सिंह ने कहा, यह समस्या हमारे ध्यान में लाई गई है. हमने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र को सूचना भेज दी है. यदि समस्या बनी रहती है, तो हम इस पर गौर करेंगे.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!