कैब ड्राइवर ने टूरिस्ट को लौटाया 10 लाख रूपए की कीमत का सोना

Gold jingming-pan-iYsrkq5qq0Q-unsplash (1)

सांकेतिक तस्वीर (Unsplash)

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक टैक्सी ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए मंगलवार को एक पर्यटक का 10 लाख रुपये की कीमत का सोना लौटा दिया. यह पर्यटक हैदराबाद का रहने वाला है. वो पहलगाम के एक रिसोर्ट में रुका हुआ था.

पहलगाम टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष ने कहा कि टैक्सी चालक आकाश फारूक वानी ने एक पर्यटक को 10 लाख रुपये का सोना लौटा दिया है.

“पर्यटक सोने से भरा बैग टैक्सी में भूल गया था. पर्यटक ने टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष को सूचित किया कि वह टैक्सी में सोना भूल गया है. जब हमने ड्राइवर को सूचित किया, तो उसने अपनी टैक्सी की तलाशी ली और देखा कि बैग टैक्सी में ही था. इसके बाद इस बैग को पर्यटक को लौटा दिया गया.”

टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष ने कहा, “हैदराबाद का रहने वाला यह शख्स (पर्यटक) श्रीनगर हवाई अड्डे से वापस लौट कर सोना लेने के लिए आया था. उसने टैक्सी चालक का आभार व्यक्त किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!