यूपी में युवक ने पिता और उनकी प्रेमिका को गोली मारी

Gun Shot

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒 (सांकेतिक)

The Hindi Post

इटावा (उप्र) | उत्तर प्रदेश के इटावा में एक युवक ने अपने पिता और पिता की कथित प्रेमिका को उसके घर पर गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, 48 साल के राकेश शाक्य का 19 वर्षीय बेटा विशाल सोमवार की रात किसी काम से घर से निकला था।

हालांकि, रास्ते में उसे महिला के घर पर अपने पिता की मौजूदगी के बारे में पता चला।

विशाल महिला के घर पहुंचा और अपने पिता को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद दोनों के बीच खूब बहस हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में, विशाल ने अपने पिता पर गोली चला दी और महिला को भी गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर, अनिल कुमार चौबे ने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां राकेश की हालत गंभीर बताई गई है।”

घटना के बाद से विशाल फरार है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!