उप्र : 5वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रिंसिपल पर केस दर्ज

Child-Abuse-

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) | शाहजहांपुर जिले में एक स्कूल के प्रिंसिपल पर उसके ही स्कूल की 5वीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लड़की की मां से मिली शिकायत के आधार पर प्रिंसिपल शमीम अहमद के खिलाफ बाल शोषण कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह घटना सोमवार की थी, लेकिन शिकायत मंगलवार को दर्ज की गई। एसपी संजीव बाजपेयी ने कहा कि लड़की ने अपनी मां को बताया कि जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी जब शमीम अहमद उसे ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की द्वारा चिल्लाने पर उसके परिवार के सदस्य आए लेकिन तब तक आदमी भाग चुका था।

जबकि प्रिंसिपल का कहना है कि वह मोटरसाइकिल से अपने काम पर जा रहा था, तभी उसने रास्ते में कुछ बच्चों को खेलते हुए देखा। लिहाजा उसने उन्हें स्कूल आने के लिए कहा। इसके बाद लड़की रोते हुए घर चली गई और ग्रामीणों ने उस पर छेड़खानी करने का आरोप लगा दिया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!