हैवानियत: मां ने बेटे के तलवे गर्म चाकू से दागे, मासूम की निकल गई चीखें

fatehpur news mother burns sons feet 2 (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोशल मीडिया)

The Hindi Post

हैवानियत: मां ने बेटे के तलवे गर्म चाकू से दागे, मासूम की निकल गई चीखें

 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र स्थित फुलवामऊ गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने 5 रुपये की टॉफी खा लेने पर अपने 6 साल के मासूम बेटे को खौफनाक सजा दी. महिला ने गर्म चाकू से मासूम के दोनों तलवों को बुरी तरह दाग दिया और उसे कमरे में बंद कर खुद पड़ोस में बर्थडे पार्टी मनाने चली गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फुलवामऊ गांव निवासी विनय इंदौर में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी गुड़िया देवी और बेटा शुभ घर पर रहते हैं. विनय ने बताया कि गुड़िया ने बेटे को 20 रुपये देकर गुटखा मंगाया था. मासूम ने 15 रुपये का गुटखा खरीदा और बचे हुए 5 रुपये की टॉफी खा ली. घर लौटने पर गुटखे के पैकेट कम देखकर मां आगबबूला हो गई.

आक्रोशित महिला ने पहले बच्चे की बेरहमी से पिटाई की और फिर गैस पर चाकू गर्म कर उसके दोनों पैरों के तलवों को जला दिया. इसके बाद उसने मासूम को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और खुद पड़ोस में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने चली गई. कमरे के अंदर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे और ताला खुलवाया तो मासूम के जले हुए पैर देखकर दंग रह गए.

घटना की सूचना पाकर इंदौर से लौटे पिता विनय ने पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. विनय का आरोप है कि उनकी पत्नी इससे पहले अपनी सास के साथ मारपीट कर चुकी है. राधानगर थाना प्रभारी के अनुसार, पति की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है, जबकि मासूम को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!