यूपी पुलिस ने फर्जी इंस्पेक्टर को धर दबोचा, 23 साल के आरोपी का वजन 120 किलो

Mukesh Yadav (1)

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि यह ‘इंस्पेक्टर साहब’ 120 किलो के हैं। इनका नाम मुकेश यादव है और यह महज 23 साल के है।

इतनी कम उम्र में इंस्पेक्टर बनने और अनफिट शरीर ने पुलिस को मुकेश पर शक करने का कारण दे दिया। पुलिस को लगा मामला कुछ गड़बड़ है। इसके बाद उससे पूछताछ हुई। पूछताछ में उसने सारा सच उगल डाला। बस फिर क्या था पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

यह पूरा मामला यूपी के फिरोजाबाद का है।

दरअसल, फिरोजाबाद पुलिस को यह सूचना मिली थी कि फिरोजाबाद जनपद में एक पुलिस इंस्पेक्टर वाहनों से अवैध वसूली करता है। इस कारण से टूंडला थाने की पुलिस कई दिनों से रात में चेकिंग अभियान चला रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात को भी चेकिंग चल रही थी। पुलिस को राजा के ताल इलाके में एक वैगन आर कार खड़ी दिखी। कार में एक शख्स बैठा था। उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। कंधे पर तीन स्टार लगे थे। पुलिस को इस शख्स पर कुछ शक हुआ।

टूंडला थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कार में बैठे शख्स से पूछताछ शुरू की। उन्होंने, शख्स से पूछा कि उनकी पोस्टिंग कहा है। उन्होंने शख्स को पहचान बताने को कहा। इस शख्स ने राजेश पांडेय को अपना आइडेंटिटी कार्ड दिखाया पर यह फर्जी निकला। सख्ती करने पर व्यक्ति ने पूरा सच उगल दिया।

जानकारी के अनुसार, मुकेश यादव नाम का यह शख्स गाजियाबाद का रहने वाला है। उसकी वैगन आर गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर भी लगा है। उस पर अवैध वसूली करने का बड़ा आरोप है। वह प्राइवेट बसों, ट्रकों से चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली किया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से पुलिस का फर्जी आईकार्ड, वर्दी, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और कुछ नगद रुपये बरामद किए है।

पकड़े गए फर्जी इंस्पेक्टर मुकेश यादव का कहना है कि वह टोल बचाने के लिए पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करता था।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!