गरबा खेलते समय अचानक गिरा युवक, हुई मौत, सदमे में पिता का भी हुआ निधन
फोटो: आईएएनएस
पालघर | महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार कस्बे में नवरात्रि उत्सव के दौरान एक दोहरा हादसा हो गया. गरबा खेलते समय 35 एक वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और घटना की खबर मिलते ही सदमे से उसके पिता की भी मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
घटना शनिवार देर रात की है.
मनीष नरपत सोनिग्रा एवरशाइन नगर स्थित ग्लोबल सिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में गरबा खेल रहा था और अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.
एक रिश्तेदार ने कहा कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात को डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बेटे की अचानक मौत के सदमे से 66 वर्षीय पिता नरपत हरकचंद सोनिग्रा ने भी दम तोड़ दिया. इस घटना से पूरे इलाके में दुख और मातम का माहौल है.
नरपत सोनिगरा के बेटे राहुल और भाई नागराज हरकचंद सोनिगरा ने बताया कि यह परिवार राजस्थान के मरुधर का रहने वाला है और गोडवाड़ ओसवाल जैन समुदाय से है.
मृत पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार रविवार शाम को विरार कस्बे में कर दिया गया. पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है.
आईएएनएस
