यूपी पुलिस ने मारपीट के मामले में 2 वर्षीय बच्चे को बनाया आरोपी, दर्ज की FIR

UP Police (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

यूपी की हमीरपुर पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के एक मामले में दो वर्ष के बच्चे के खिलाफ FIR दर्ज की है.

पुलिस ने बच्चे को मारपीट और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी का आरोपी बना दिया है. फिलहाल एसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच करने के आदेश दे दिए है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुरारा थाना क्षेत्र के गांव भौली में रहने वाले दयाशंकर का बीते 11 अगस्त को इसी गांव के नरेंद्र तिवारी और छोटेलाल तिवारी के साथ झगड़ा हुआ था. पुलिस ने भी शिकायत मिलने के बाद घायलों का मेडिकल कराया और बिना सत्यता जांचे आरोपियों पर मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी के अलावा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था.

वही नरेंद्र तिवारी पुलिस थाने में होमगार्ड हैं. उसकी की पत्नी की तहरीर पर दयाशंकर के बेटे सुशील और उसके दो वर्षीय नाती पर भी गाली गलौज का मुकदमा दर्ज हो गया.

इसके बाद दयाशंकर ने एसपी हमीरपुर से शिकायत की और बताया कि उसके और उसके परिवार के साथ नरेंद्र और उसके भाई छोटेलाल ने मारपीट करते हुए गाली गलौज की थी.

अब इस मामले में एसपी हमीरपुर ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!