राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री को बनाया अपना उम्मीदवार

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को राज्यसभा की रिक्त हुई सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है.

पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने रविवार को दिनेश शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने का एलान किया.

राज्यसभा की यह सीट भाजपा सांसद हरद्वार दूबे के निधन से खाली हुई थी. बीते जून में दूबे का निधन हो गया था. अब 15 सितंबर को उप-चुनाव होना है. हरद्वार दूबे, यूपी से राज्यसभा के सांसद थे.

Dinesh Sharma

शर्मा मौजूदा समय में विधान परिषद के सदस्य हैं और इनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है.

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 15 सितंबर को चुनाव होगा. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान और शाम 5 बजे मतगणना होगी. उसी दिन परिणाम घोषित होगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!