यूपी: खाने की खराब गुणवत्ता होने का दावा कर फूट-फूट कर रोया पुलिस कांस्टेबल, वीडियो हुआ वायरल
यूपी के फिरोजाबाद (पुलिस लाइन्स) में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है जिसमें वो (पुलिस) मेस में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को खराब बता कर विरोध कर रहा है। वीडियो में उसको रोते हुए देखा जा सकता है। वो कह रहा है कि उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। यह पूरा वाकया बुधवार का है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांस्टेबल बीच रोड बैठ जाता है और कहता है, “कोई सुनने वाला नहीं है।” इस दौरान वो खाने की प्लेट लिए होता है। प्लेट में रोटी, दाल और चावल रखे हुई देखा जा सकता है। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो जाती है। वहां उपस्थित लोग, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो शूट कर लेते है और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते है। तब से यह वीडियो वायरल हो रहा है।
‘#government #makes us work for 12-12 hours and gives such #food in return’, Manoj Kumar, a #constable of #UPPolice #posted at #firozabad #Headquarters #narrated his #agony by #crying. @firozabadpolice @Uppolice @adgzoneagra @dgpup #फिरोज़ाबाद @CMOfficeUP pic.twitter.com/9rD19R8FVy
— Shiv Kumar Maurya (@ShivKum60592848) August 10, 2022
कांस्टेबल रोते हुए अपनी व्यथा सुनाता है। वो रोते हुए कहता है, “… यहां कोई सुनने वाला नहीं है। मैं सुबह से भूखा हूं। मैं किससे कह दूं। यहां मेरे मां-बाप थोड़े है। इतने में भी मुझे धमकी दी जा रही है.. कि तुझे बर्खास्त करके छोड़ेंगे। डीजीपी मोहदय को फोन किया तो उनके पीएसओ ने मुझसे कहा.. फोन काट दो वरना बर्खास्त करवा के घर भिजवा दूंगा। एडीजी साहब को फोन किया लेकिन मेरा फोन नही उठाया। आप बताइए, किसके बीच में अपनी समस्या लेकर जाऊं जब मेरे अधिकारी मेरी सुनने को तैयार नहीं है। आप देख रहे है आए दिन आत्महत्या कर लेते है सिपाही। कोई सुनने वाला नहीं है…”

इस दौरान उसको समझाने की कोशिश की गई पर वो नहीं माना। एक दरोगा ने सिपाही को चुप रहने को बोला तो उसने जवाब दिया नहीं साहब मैं यही बैठूंगा धरने पर। यही बुला लो जिसके बुलाना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की जानकारी होने पर, तत्काल फोर्स भेज कर कांस्टेबल पुलिस लाइन बुलाया।
एसएसपी ने इस मामले में सर्किल ऑफिसर (लाइन) को जांच करने को कहा है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
