स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी विधान परिषद के नेता पद से दिया इस्तीफा

Swatantra Dev Singh
The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता सदन पद से स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है।

स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद को विधान परिषद में नेता सदन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

स्वतंत्र देव सिंह को 20 मई को नेता सदन बनाया गया था। विधान परिषद में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। इससे पहले 27 जुलाई को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

स्वतंत्र देव सिंह अभी योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। सिंह ने उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाए जाने की बधाई दी है। उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने भी नए नेता सदन बनाये जाने की पुष्टि की है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!