यूटूबर एल्विश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Elvish Yadav (1)

File Photo | Social Media

The Hindi Post

रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस पहले ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी है.

एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 थाने में रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया हैं. एल्विश एक यूटूबर हैं.

आपको बता दें कि भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी. इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी पकड़े गए थे.

पुलिस को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वैनम (सांप का जहर) और 9 जहरीले सांप मिले थे. इनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहा सांप और एक रैट स्नेक शामिल थे.

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एल्विश यादव की पार्टी में वे सांप और जहर की सप्लाई किया करते थे.

By IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!