जीजा ने पैसे देने से मना किया तो साले ने मुंह में बिजली का तार डाल कर किया बटन ऑन, करेंट लगने से हुई मौत

wires-1080555_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के नोएडा से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के एक युवक ने शनिवार को कथित तौर पर अपने मुंह में बिजली का तार डालकर स्विच ऑन कर लिया। युवक की करेंट लग जाने की वजह से मौत हो गई।

मृतक का नाम विनय कुमार था और वह 24 साल का था। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने जीजा से एक हजार रूपए उधार मांगे थे। पर विनय के जीजा ने जब उधार देने से मना कर दिया तो उसने यह बड़ा कदम उठा लिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विनय को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।

घटना के बारे में न्यूज 18 डॉट कॉम को जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 113 के अंतर्गत सफराबाद गांव के रहने वाले विनय कुमार, उम्र 24 साल, ने बीती रात को अपने जीजा से एक हजार रूपए उधार मांगे थे। जीजा ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है। इस बात से नाराज होकर विनय कुमार ने अपने मुंह में बिजली का तार डालकर बटन स्विच ऑन कर लिया।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!