मोबाइल फोन पर बात करते हुए महिला मेनहोल में समाई, सामने आया वीडियो

woman falls into manhole in Bihar (1) (1)

Video Credit: Twitter/News24TvChannel

The Hindi Post

मोबाइल फोन हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। हमारे सारे काम स्मार्टफोन से होते है। इसका एक परिणाम यह भी है कि इसने हमे हमारे जीवन को उलझा भी दिया है। इंसान व्यस्त न होते हुए भी बेहद व्यस्त है। व्यक्ति कही भी जाता है फोन उसके कान पर लगा होता है। अगर इंसान कुछ नही कर रहा होता तो फोन पर वीडियो ही देख रहा होता है। ऐसा करना कभी-कभी प्राण घातक भी हो सकता है।

अब ऐसी ही एक घटना में एक महिला, फोन पर बात करने में इतनी मशगुल थी कि उनको सड़क पर खुला मेनहोल ही नहीं दिखा और वह उस में ही समा गई। हालांकि उनपर समय रहते नजर पड़ गई और उनको राहगीरों ने बचा लिया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।

आपको बताते चले कि यह घटना पटना शहर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक ऑटो के पीछे फोन पर बात करते हुए चल रही है। अचानक से सड़क के बीचों-बीच में एक खुले मेनहोल में वह गिर जाती है। उनका ध्यान मेनहोल की तरफ जाता ही नही है। लोग दौड़ लगा देते है। उनको बाहर निकाला जाता है और उनके प्राण बच जाते है। हालांकि वह काफी देर तक सदमे में बनी रहती है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि मेनहोल को ढका होना चाहिए था। महिला सात फुट गहराई में चली गई थी। यह तो गनीमत है कि लोगों की उन पर नजर पड़ गई और उनकी जान बच गई। इसमें नगर निगम और अन्य स्थानीय एजेंसियों की गलती सामने आई है। महिला की भी गलती यह रही कि वह फोन पर बात करने में इतना व्यस्त थी कि उन्होंने सड़क पर खुला मेनहोल ही नही दिखा।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!