यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने गांव में बिताई रात, सुबह उठ कर हैंडपंप पर नहाए, वीडियो हुआ वायरल

Nand Gopal Gupta Nandi (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का हैंडपंप के किनारे बैठकर नहाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई व्यक्ति हैंडपंप चला रहा है और मंत्री जी नहा रहे हैं।

दरअसल, मंत्री नंद गोपाल ने खुद अपने नहाने का वीडियो साझा किया हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके इस तरह से हैंडपंप पर नहाने और उसका वीडियो साझा करने का क्या अर्थ हैं।

नंदी यह संदेश दे रहे है कि योगी सरकार में कोई वीआईपी कल्चर नहीं हैं। यहां सरकार और आम जनता के बीच कोई दूरी नहीं हैं। नन्दी शाहजहांपुर जनपद के एक गांव में एक व्यक्ति के घर पर रात में रुके, सुबह की चाय पी, दिन की शुरुआत लोगों से बातचीत करके की और वहीं गांव में हैंडपंप के पानी से स्नान किया।

उन्होंने पहले वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “आज शाहजहांपुर जनपद के सिंधौली विकासखंड के चक कन्हऊ गांव में श्रीमती सहोदरा जी पत्नी श्री लीलाराम जी के घर पर रात्रि विश्राम के बाद सुबह की चाय और लोगों से बातचीत करते हुए दिन की शुरुआत हुई। वहीं हैंडपंप के पानी से स्नान किया।”

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “योगी सरकार और पिछली सरकारों में यही अंतर है। योगी सरकार में आम जनता और सरकार के बीच में न कोई दूरी हैं और न ही कोई अंतर और न ही कोई वीआईपी कल्चर।”

मंत्री जी के इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी हैं।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!