शौचालय में बने ‘गुप्त दरवाजे’ के पीछे चलता था सेक्स रैकेट, पुलिस भी देखकर रह गई हैरान, वीडियो आया सामने

Sex racket busted in karnataka (1)
The Hindi Post

कर्नाटक की चित्रदुर्ग पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पर छापा मारने वाली पुलिस टीम तब हैरान रह गई जब उसने देखा कि ‘ग्राहकों’ को इस ‘खास अड्डे’ के अंदर ले जाने के लिए एक  गुप्त दरवाजा बना हुआ है।

यह दरवाजा टाइल्स से ढका हुआ है। इसलिए उसके होने का एहसास ही नही होता। पुलिस ने जब छापा मारा तो इस खास दरवाजे को खोला और तब अंदर जाने का रास्ता नजर आया।

सबसे खास बात यह कि यह ‘दरवाजा’ एक टॉयलेट के अंदर बना है। इसी दरवाजे से ग्राहकों को अंदर लेकर जाया जाता था।


यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने गांव में बिताई रात, सुबह उठ कर हैंडपंप पर नहाए, वीडियो हुआ वायरल


दरवाजा इतना छोटा है कि इसमें से सीधे खड़े होकर नही निकला जा सकता। अंदर जाने के लिए झुक कर जाना पड़ता है। पुलिस टीम ने भी इस दरवाजे से अंदर जा कर देखा। तब उन्हें महसूस हुआ कि इस सूक्ष्म दरवाजे से अंदर और बाहर आने में खासी मेहनत करनी पड़ती है।

टॉयलेट के अंदर बने इस गुप्त दरवाजे का वीडियो वायरल हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

देखे वीडियो – (वीडियो क्रेडिट: इमरान खान (@KeypadGureilla)

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!