8वीं क्लास के लड़के ने चाकू की नोंक पर लड़की की मांग में भर दिया ‘सिंदूर’

Sindoor (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) | महाराजगंज जिले में एक विचित्र घटना घटी है. यहां आठवीं कक्षा का एक छात्र, छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के घर में घुस गया और चाकू की नोंक पर उसकी मांग में ‘सिंदूर’ डाल दिया. लड़की के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद, 16 वर्षीय लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

महराजगंज थाना प्रभारी रवि कुमार राय ने बताया कि लड़का अपने एक दोस्त के साथ 14 वर्षीय लड़की के घर पहुंचा था. राय ने कहा, लड़की झाडू लगा रही थी. ईसिस दौरान, दो लड़को में से एक ने लड़की के गले पर चाकू रख दिया और उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया.

लड़की डर गई और शोर मचाने लगी, लेकिन इससे पहले कि कोई वहां पहुंचता, लड़के भागने में सफल रहे.

जब लड़की के पिता, जो एक ड्राइवर है, काम के बाद घर लौटे, तो लड़की ने आपबीती बताई.

लड़की के पिता ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़के की पहचान हो गयी. SHO ने कहा, पुलिस की एक टीम ने लड़के का पता लगाया लिया गया और उसे पकड़ लिया गया. लड़के के पिता की जूते की दुकान है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़के को अपनी इस हरकत पर कोई पछतावा नहीं है और उसने कहा कि उसे लड़की से प्यार है और उससे शादी करना चाहता है.

लड़के को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया और उसे बाल सुधार गृह में रखा गया है.

पुलिस के मुताबिक लड़का तीन महीने से लड़की का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था.

जब लड़की के माता-पिता को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे दूसरे स्कूल में भर्ती करा दिया, लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!