बंगाल: मिड-डे मील में मिला मरा हुआ सांप, खाना खाने के बाद 20 छात्र बीमार, परिजनों का हंगामा

Snake In Mid Day Meal

Photo: Twitter

The Hindi Post

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मिड-डे मील खाने के बाद कई छात्र बीमार पड़ गए. इस भोजन में कथित तौर पर एक सांप मिला था. इस घटना से स्कूल में हंगामा मच गया. काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, यह घटना बीरभूम के मयूरेश्वर प्रखंड के मंडलपुर प्राथमिक विद्यालय की है.

जब छात्रों को मध्याह्न भोजन परोसा जा रहा था, तब दाल से भरे एक कंटेनर में एक मरा हुआ सांप मिला. तब तक कुछ छात्र खाना खा चुके थे.

यह भोजन खा के कम से कम 20 छात्र बीमार पड़ गए. उन्हें सैथियान ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया.

बाद में, कुछ छात्रों को रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रिपोर्टस के मुताबिक, घटना के बाद आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में धरना दिया और एक शिक्षक की बाइक भी तोड़ दी. परिजनों के मुताबिक शिक्षक और रसोइया की गलती से यह घटना हुई है.

हाल में ही में राज्य सरकार ने बीपीएम पोषण स्कीम के तहत मिड-डे मील में छात्रों को चिकन और फल परोसने का आदेश जारी किया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!