UP में अनोखे बच्चे का जन्म, सिर से लेकर कमर तक हैं बाल

Baby with hair Hardoi (1) (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसका लगभग 60 प्रतिशत शरीर बालों से ढका हुआ है. इस बच्चे के सिर से लेकर कमर तक बाल हैं. हालांकि, बच्चे के पेट और पैरों में बाल नहीं हैं. बच्चे का जन्म इस हफ्ते के शुरुआत में हुआ.

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस बच्चे का जन्म हरदोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ हैं. इस बच्चे को देखकर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी हैरान हैं. जानकारी होने पर, आसपास के लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. वो बच्चे को देखना चाहते थे.

रिपोर्टस के मुताबिक, बच्चे को जायंट कंजेनिटल मेलेनोसाइटिक नेवस (Giant Congenital Melanocytic Nevus)  नामक बीमारी हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!