यूपी एटीएस ने ऑपरेशन चलाकर 74 रोहिंग्या को दबोचा
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है. पिछले कई दिनों से टीम इनकी फिराक में थी.
सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी एटीएस ने प्रदेश के अलग-अलग जिले से कुल 74 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा है. मथुरा से 31, अलीगढ़ से 17, गाजियाबाद से 4, हापुड़ से 13, मेरठ-सहारनपुर से 2-2 रोहिंग्या मुसलमान अरेस्ट किये गए हैं.
इसके अलावा हापुड़ से 2 पुरुष बाल अपचारी और 1 महिला बाल अपचारी को दबोचा है. जबकि, मेरठ से एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला बाल अपचारी को पकड़ा है.
मथुरा में सोमवार की सुबह – यूपी एटीएस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है. एटीएस ने मथुरा पुलिस के साथ मिलकर थाना जैंत क्षेत्र में रह रहे रोहिंग्या को दबोचा है. एटीएस और मथुरा पुलिस की करीब आठ घंटे तक चली इस कार्रवाई में 31 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए है.
व्यस्कों से अधिक संख्या में बच्चे देखने को मिले. बच्चों को एक मौलवी उर्दू के साथ-साथ तमाम तरह की तालीम दिया करते थे. जानकारी मिली कि सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आए थे और यहां पर जुग्गी झोपड़ियों में रह रहे थे.
आईएएनएस
