यूपी : खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत

Accident crash-gfde031f7c_640 (1)

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

बाराबंकी | बुधवार तड़के एक कार खड़े कंटेनर से टकरा गई जिससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। परिजन सूरत से एक शादी अटेंड करके लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। एक्सीडेंट अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर नारायणपुर गांव के पास हुआ।

पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में कार का ड्राइवर भी शामिल है।

एक्सीडेंट क्यों हुआ इसका अभी नहीं पता चला है पर ऐसा माना जा रहा है कि शायद ड्राइवर को नींद लग गई थी और इसलिए कार खड़े ट्रक में घुस गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय कुमार, उनकी पत्नी, दो बच्चे और दो अन्य लोग अयोध्या जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। उन सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!