भारतीय छात्रों की निकासी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में कैंप करेंगे मोदी सरकार के चार मंत्री

Narendra Modi 111_800x494

फाइल फोटो

The Hindi Post

संकटग्रस्त देश यूक्रेन जहां जबरदस्त जंग जारी है अब वहां से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चार केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा पर जायेंगे और उनकी सुरक्षित निकासी की देखरेख करेंगे, सूत्रों ने यह जानकारी दी.

यह निर्णय सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया.

बैठक में तय हुआ कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और वी.के. सिंह यूक्रेन के पडोसी देशों का दौरा करेंगे.

यह केंद्रीय मंत्री पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और रोमानिया जायेंगे.

Mobile Guru

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!