रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी होने से गैस की कीमतों में तेजी की आशंका

Gas and Oil Production Depositphotos_369617352_S (1) (1)

सांकेतिक फोटो (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

नयी दिल्ली | रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अगर ज्यादा दिनों तक जारी रहेगा तो इससे वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं। वित्तीय सेवा प्रदाता फर्म मूडीज एनालिटिक्स के मुताबिक युद्ध के जारी रहने से अगर रूस की गैस निर्यात बाधित होती है तो इससे गैस की वैश्विक कीमतें प्रभावित होंगी। रूस गैस का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

रूस अधिकांश गैस निर्यात यूरोप में ही करता है। जर्मनी, तुर्की, इटली, आस्ट्रिश और फ्रांस भारी मात्रा में रूस से गैस का आयात करते हैं। एशियाई देश जैसे चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और भारत भी रूस से गैस खरीदते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूडीज के अनुसार, गैस के अन्य उत्पादक देश भी हैं लेकिन उनसे गैस आपूर्ति में देर होगी। इसके लिये उन्हें तरलीकृत प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण क्षमता बढ़ानी होगी और अन्य आधारभूत ढांचों का निर्माण करना होगा, जिसमें काफी समय लगेगा।

इस बीच लेकिन वैश्विक आपूर्ति बाधित रहेगा।

जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और भारत निर्भरता जोखिम को कम करने के लिये कई देशों से गैस की खरीद करते हैं। जापान के लिये सबसे बड़ा गैस निर्यातक आस्ट्रेलिया है लेकिन उसने रूस, मलेशिया, कतर और ब्रुनेई के साथ भी दीर्घावधि समझौता हुआ किया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!