महाराष्ट्र में हाई वोल्टेज ड्रामा, शिवसेना विधायक अस्पताल में भर्ती, बागी विधायकों से संपर्क के लिए दो को भेजा गया

Eknath Shinde 2

एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

The Hindi Post

सूरत | महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे 20 विधायकों को लेकर सूरत के ले मेरिडियन होटल (Le Meridien hotel) लेकर आ गए है, जिसके बाद उत्पन्न हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच, एक विधायक नितिन देशमुख ने बेचैनी की शिकायत की और उन्हें शहर (सूरत) के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सरकारी अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में नितिन देशमुख नाम के एक मरीज का इलाज चल रहा है. उन्हें एक होटल से यहां लाया गया था.

सूत्रों ने यह भी कहा कि देशमुख ने सोमवार की रात होटल में हंगामा किया था क्योंकि जिस तरह से उन्हें सूरत लाया गया उससे वह बिल्कुल भी खुश नहीं थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली दो कारें होटल ले मेरिडियन पहुंचीं। एक कार मर्सिडीज बेंज थी जिसका पंजीकरण संख्या एमएच40एआर1994 था. सूत्रों ने बताया, इस गाड़ी को होटल के अंदर जाने देने से पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एकनाथ शिंदे ओर भाजपा नेताओं से बात की थी. जब शिंदे की तरफ से हां हुई तब ही यह गाड़ी होटल में प्रवेश पा सकी थी.

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शिवसेना के और विधायक सूरत लाए गए हैं या नहीं. शिवसेना के वरिष्ठ नेता विधायकों को पार्टी में वापस आने के लिए मनाने के लिए सूरत पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के शीर्ष नेताओं ने दो वरिष्ठ नेताओं मिलिंद नार्वेकर और रवींद्र पाठक को बागी विधायकों से बात करने के लिए सूरत भेज दिया है. ये नेता एकनाथ शिंदे व अन्य से बात करेंगे. यहां तक कि महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक संजय कुटे भी सूरत पहुंच चुके हैं और शिवसेना के विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं.

सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुछ घंटों में गुजरात पहुंचने की संभावना है. वह सूरत में उतर सकते हैं और शिवसेना के बागी विधायकों से मिल सकते हैं.

माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे फडणवीस के शहर में आने के बाद ही प्रेस को संबोधित करेंगे.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!