यूपी: पेशी पर आए कैदी को कोर्ट के बाहर मारी गई गोली, हुई मौत

Undertrial killed in firing outside UP Court (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

हापुड़ | उत्तर प्रदेश में हापुड़ कोर्ट परिसर के बाहर मंगलवार की सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोलीबारी में मारे गए विचाराधीन कैदी लखनपाल को अदालत में सुनवाई के लिए हरियाणा से लाया गया था. लखनपाल, हरियाणा का रहने वाला था.

आरोपी ने विचाराधीन कैदी पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना में साथ आया हरियाणा पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया.

इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई. लोग जान बचा कर भागे. पुलिस, लखनपाल को लेकर अस्पताल भागी, पर डॉक्टरों ने उसको मृत्य घोषित कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने कहा कि विचाराधीन कैदी पर गोलीबारी करने के बाद, बदमाश आराम से भाग निकले.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

पुलिस के अनुसार, लखनपाल हत्या के मामले में जेल में बंद था. मंगलवार को उसको पेशी पर कोर्ट लाया गया था. गोली मारने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!