Jammu-Kashmir: शोपियां में आतंकियों ने की एक और कश्मीरी पंडित की हत्या

Army IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | कश्मीरी पंडित, आतंकवादियों के निशाने पर है. एक बार फिर, आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है. कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक स्थानीय कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी और उनके भाई को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोपियां जिले के छोटिगम गांव में आतंकवादियों ने अर्जुन नाथ के बेटे सुनील कुमार और उनके भाई पीतांबर उर्फ पिंटो पर गोलियां चला दी.

सूत्रों ने बताया, सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई पिंटो को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सूत्रों ने कहा, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हत्यारों को पकड़ने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों भाई यहां के स्थानीय निवासी थे और अपने पैतृक गांव में रह रहे थे.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!