निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, 3 मजदूरों की मौत; कई अब भी मलबे में फंसे

Roof Collapses in Kolkata’

Photo: IANS

The Hindi Post

निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, 3 मजदूरों की मौत; कई अब भी मलबे में फंसे, BIG NEWS

 

कोलकाता | दक्षिण कोलकाता के तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम (वेयरहाउस) की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. इस दर्दनाक घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 21 को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. मलबे के नीचे अब भी 15 से 18 श्रमिक फंसे हुए हैं जिन्हें जीवित रखने के लिए अंदर पानी और ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है.

राहत कार्यों के लिए भारतीय सेना, NDRF, सिविल डिफेंस और कोलकाता पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर जुटी हैं. मलबे को हटाने और क्रेन से ढांचे को थामने के प्रयास जारी हैं.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खुद घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही घायलों से मिलने एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल जाएंगे. हादसे में मारे गए तीन मजदूरों में से दो की पहचान हो गई है. उनके नाम रोहित चौधरी और कृष्णा चौधरी हैं.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय कई मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे. तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई. सभी मजदूर मलबे के नीचे फंस गए. पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर वेल्डिंग के काम के दौरान कोई तकनीकी समस्या आई थी.

राहत कार्य के लिए 50 टन क्षमता वाली एक हाइड्रोलिक क्रेन मौके पर बुलाई गई है. इस क्रेन से गिरे हुए ढांचे को एक जगह रोक कर रखा गया है ताकि मलबा और ज्यादा न गिरे. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, यह गोदाम लगभग 20,000 वर्ग फुट में फैला हुआ था.

आईएएनएस

 

IANS

कोलकाता तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, कई मजदूर मलबे में फंसे

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!