युवक को खाना खिलाया, पुलिया के नीचे ले गया और करने लगा सेक्स की मांग, मना करने पर बेरहमी से कर डाली हत्या फिर उसके….
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
युवक को खाना खिलाया, पुलिया के नीचे ले गया और करने लगा सेक्स की मांग, मना करने पर बेरहमी से कर डाली हत्या फिर उसके….
भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में मिले युवक के कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह केस एक ब्लाइंड मर्डर केस था, पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी. विरोध करने पर उसने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गया. पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कटारा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक 24 मई को इकोलॉजिकल पार्क के पास पुलिया किनारे एक युवक का कई दिन पुराना शव मिला था. शव की हालत खराब होने के कारण उसकी पहचान करने में समय लगा. बाद में पुलिस ने मृतक की पहचान भोपाल निवासी के रूप में की, जो मंडीदीप स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का मोबाइल फोन गायब है. पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह एक व्यक्ति के पास मिला. पूछताछ में उस व्यक्ति ने बताया कि उसने मोबाइल अजय मायना नाम के युवक से खरीदा था.
इसके बाद पुलिस ने अजय मायना को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया.
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह शिकार की तलाश में घूम रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात नशे की हालत में मिले युवक से हुई. आरोपी ने पहले उसे खाना खिलाया और फिर अपने साथ पुलिया के नीचे ले गया.
वह युवक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन युवक ने इसका विरोध किया. इस बात से नाराज होकर आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना से पहले वह न्यू मार्केट और वीआईपी रोड इलाके में काफी देर तक घूमता रहा. वहां उसे कोई नहीं मिला तो वह मिसरोद स्थित अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसे एक युवक मिला था.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अजय मायना पहले भी एक युवक के साथ गलत काम करने के मामले में जेल जा चुका है. उस मामले में वह करीब तीन महीने तक जेल में रहा था.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है. उसके व्यवहार और मानसिक स्थिति के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है. आरोपी से घटना में इस्तेमाल किए गए सामान और अन्य साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा.
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जाएगा.
