विजिलेंस ने अतिरिक्त उप-जिला कलेक्टर के यहां मारा छापा, मिले तीन करोड़ रूपए कैश

cash Rs 3 crore recovered from official house in Odisha Photo: Twitter/Odisha Vigilance

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

भुवनेश्वर | ओडिशा विजिलेंस को शुक्रवार को अतिरिक्त उप-जिला कलेक्टर की संपत्तियों पर छापेमारी के दौरान तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी का पता चला.

सतर्कता पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. राधाकृष्ण ने कहा, “विजिलेंस की टीमें नबरंगपुर के अतिरिक्त उप-कलेक्टर प्रशांत कुमार राउत के नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है.”

उन्होंने कहा, अब तक विजिलेंस अधिकारियों ने राउत के भुवनेश्वर आवास से 2.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि उनके नौरंगपुर आवास से 77 लाख रुपये मिले हैं.”

एसपी ने कहा, “तलाशी अभियान जारी है और इसका विवरण बाद में साझा किया जाएगा.”

छापेमारी भुवनेश्वर के कानन विहार स्थित उनके दो मंजिला घर, नबरंगपुर में उनके निवास और कार्यालय और भद्रक में उनके पैतृक घर पर की जा रही है.

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि टीमें उनके रिश्तेदारों के घर और पांच अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!