जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया है. जवानों ने दो आतंकवादियों को भी मार गिराया हैं.
अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखी.
अधिकारियों ने कहा, “आतंकवादी सीमा रेखा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान फायरिंग में दो आतंकी मारे गए.”
अभी और जानकारी आने का इंतजार हैं.
बता दे कि भारतीय सेना और बीएसएफ मिलकर नियंत्रण रेखा पर 24/7 निगरानी रख रही है. ऐसा घुसपैठ विफल करने के लिए किया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बने लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहे हैं. वह घुसपैठ की फिराक में है.
अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश में बैठे आतंकवादियों की सही संख्या हमेशा बदलती रहती है लेकिन यह संख्या 100 के आसपास हो सकती है.
बता दे कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा की रक्षा करती है जबकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कड़ा पहरा देती है.
जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा 740 किलोमीटर लंबी है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा 240 किलोमीटर लंबी है. नियंत्रण रेखा बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और जम्मू जिले के कुछ हिस्सों में स्थित है जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से गुजरती है.
