बस चलाते समय ड्राइवर को पड़ा दौरा, वह खूब तड़पा, वाहन ने कई गाड़ियों को रौंदा, वीडियो हुआ वायरल

bus driver suffers seizure

Photo: X/@Deadlykalesh

The Hindi Post

बस चलाते समय ड्राइवर को पड़ा दौरा, वह खूब तड़पा, वाहन ने कई गाड़ियों को रौंदा, वीडियो हुआ वायरल

 

 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास एक दर्दनाक घटना घटी है. यहां एक बस ड्राइवर को बस चलाते समय अचानक दिल का दौरा पड़ गया जिसके कारण बस का बैलेंस बिगड़ और वह सड़क पर मौजूद कई वाहनों से टकरा गई. यह पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर को बस चलाते समय अचानक दौरा पड़ने लगा और बस का बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ गया जिसके कारण बस ने 9 वाहनों को रौंद दिया. वीडियो में देख सकते हैं कि बस ड्राइवर बेहोश पड़ा है और बस, ऑटो, कार और बाइक को टक्कर मारती नजर आ रही है. बस में मौजूद कंडक्टर आगे बढ़ा और उसने बस को कंट्रोल करने की खूब कोशिश की लेकिन बस रोकने में उसे देर हो गई और बस वाहनों को रौंदती आगे बढ़ गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत अब स्थिर है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!