दो छात्रों की दिल का दौरा पड़ने से मौत, छाया मातम

Heart Attack Depositphotos_52093541_S (1)

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

राजकोट । गुजरात के सौराष्ट्र में दो अलग-अलग घटनाओं में अचानक हृदय गति रुकने से दो छात्रों की मौत हो गई.

पहली घटना राजकोट शहर के बाहरी इलाके में स्थित रिबडा गांव में एसजीवीपी गुरुकुल में हुई.

15 वर्षीय छात्र देवांश भयानी सोमवार को गुरु पूर्णिमा समारोह में प्रदर्शन की तैयारी के दौरान मंच पर गिर पड़ा. देवांश, कार्यक्रम की एंकरिंग करने वाला था. वह रिहर्सल के दौरान बीमार पड़ गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. दुर्भाग्य से वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

ADVT.

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां देवांश भयानी मंच पर गिरने से पहले पोडियम तक पहुंचने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार देवांश हाइपरट्रॉफिक ऑब्सट्रक्टिव कार्डियोमायोपैथी (hypertrophic obstructive cardiomyopathy) नामक हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित था. इस स्थिति के कारण हृदय की दीवारें मोटी हो जाती हैं जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है.

एक अन्य घटना में 10वीं कक्षा की छात्रा तनीषा गांधी की नवसारी में अपने स्कूल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई.

छुट्टी के दौरान अपनी सहेलियों के साथ सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और पसीना आने लगा. स्कूल प्रशासन तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!