रिहायशी इलाके में भिड़े विशालकाय गेंडे, सड़क के बीचों बीच एक-दूसरे पर टूट पड़े, देखें इनकी लड़ाई का रूह कंपा देने वाला VIDEO

Rhinos Clash

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

रिहायशी इलाके में भिड़े विशालकाय गेंडे, सड़क के बीचों बीच एक-दूसरे पर टूट पड़े, देखें इनकी लड़ाई का रूह कंपा देने वाला VIDEO

 

नेपाल के चितवन नेशनल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऐसा नजारा दिखाई दे रहा है, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. वन्यजीव देखने पहुंचे पर्यटकों के सामने अचानक सड़क पर दो विशाल एक सींग वाले गैंडे आपस में भिड़ गए. इस दुर्लभ घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया.

इंस्टाग्राम पर कृष्णा दास नाम के यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक बूढ़ा गैंडा चितवन नेशनल पार्क से निकलकर नेपाल के पर्यटन शहर सौराहा में पहुंच गया था. इसके बाद एक युवा गैंडा भी उसके पीछे-पीछे वहां आ गया और दोनों के बीच इलाके को लेकर लड़ाई शुरू हो गई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों विशाल गैंडे सड़क के बीचोंबीच एक-दूसरे पर जोरदार हमला करते नजर आ रहे हैं. कभी वे सींग भिड़ाते हैं तो कभी एक-दूसरे की ओर तेजी से दौड़ पड़ते हैं. यह खतरनाक नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग दूर खड़े होकर सब कुछ देखते रहे.


हालांकि वीडियो के आखिर में माहौल थोड़ा हल्का नजर आता है, जब लड़ाई के बाद एक गैंडा आराम से फूल खाते हुए दिखाई देता है. कृष्णा दास ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “जब ये लड़ नहीं रहे होते, तब फूल खाना पसंद करते हैं.”

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं चितवन वन्यजीव देखने आया था, लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि वन्यजीव खुद मेरे पास आ जाएंगे और साथ में लड़ाई भी लेकर आएंगे. दो एक सींग वाले गैंडे आज शहर में घुस आए और सड़क पर भिड़ गए. अच्छी बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी हैरान कर रहा है. कई यूजर्स ने इसे जिंदगी में एक बार देखने वाला दुर्लभ नजारा बताया.

चितवन नेशनल पार्क नेपाल का सबसे प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य माना जाता है. यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है और एक सींग वाले गैंडे, बंगाल टाइगर और हाथियों के लिए जाना जाता है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!