अंजलि केस में पुलिस का खुलासा – मामले में 5 नहीं बल्कि 7 आरोपी है, 2 है अभी फरार

Anjali Accident Case (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 20 वर्षीय अंजलि की मौत में दो और लोग शामिल है. अंजलि की 31 दिसंबर की देर रात दर्दनाक मौत हो गई थी.

पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है. एक आरोपी का नाम आशुतोष है और जबकि दूसरे की पहचान अंकुश खन्ना के रूप में हुई है.

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पांचों आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई विरोधाभास पाए गए. यह भी पता चला है कि दो और लोग भी शामिल थे.

पुलिस ने घटना के समय कार में सवार पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इन पांचों की पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है.

FIR के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब दो बजे की है. पांच आरोपियों में से दो – दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने शनिवार (31 दिसंबर) शाम को करीब सात बजे अपने दोस्त आशुतोष से कार ली थी.

हालांकि, स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि अमित ने ही आशुतोष से कार मांगी थी.

पुलिस अधिकारी के कहा कि, “अंकुश खन्ना अमित का भाई है, और घटना के समय अमित कार चला रहा था. अंकुश और आशुतोष दोनों ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है. अंकुश ने अपने भाई को बचाने के लिए दीपक से कहा था कि वह पुलिस को बताए कि वह कार चला रहा था.”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!