1625 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में इस विश्वविद्यालय के दो पूर्व संस्थापक सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

Enforcement Directory

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 1625 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में अशोका यूनिवर्सिटी के दो पूर्व संस्थापक सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.

ईडी के वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक शनिवार देर शाम को इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसी के सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तार आरोपियों का नाम विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता है, ये दोनों गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं और अशोका यूनिवर्सिटी के फाउंडर सदस्य भी रहे हैं.

हालांकि इस बैंक लोन फर्जीवाड़ा मामले में जब केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने साल 2021 के 29 दिसंबर को ये मामला दर्ज किया था और जनवरी 2022 में जब सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया था, उसके बाद इन दोनों संस्थापक सदस्यों ने यूनिवर्सिटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में जांच एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत इस मामले को दर्ज कर तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ा रही है.

जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक इन दोनों आरोपियों के साथ-साथ एसके बंसल नाम के एक चार्टर्ड एकाउंटेंट को भी जांच एजेंसी द्वारा शनिवार शाम को ही गिरफ्तार की है. सूत्र के मुताबिक गिरफ्तारी के पहले अशोका यूनिवर्सिटी के संस्थापक सदस्यों ने कुछ गुनाह भी कबूला है जिसे विस्तार से खंगाला जा रहा है.

ईडी के द्वारा शुक्रवार (27 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, पंचकूला,अंबाला के कुल डेढ़ दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था. ये सर्च ऑपरेशन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे से शुरू हुई जो शनिवार को भी कुछ लोकेशन पर जारी रही.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!