दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने 6 को कुचला, सभी की मौत

Accident

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने छह लोगों को मौत की नींद सुला दिया.

खड़गपुर में हुई इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक पेशे से फूल विक्रेता थे.

पुलिस के अनुसार, मृतक खड़गपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बुरोमला इलाके में फूलों से भरी बोरियां एक पिकअप वैन में लाद रहे थे तभी अचानक एक सीमेंट से भरा ट्रक उनको रौंदता हुआ निकाल गया.

इस दौरान तीन लोगों मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन अन्य ने स्थानीय अस्पताल में ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती चार अन्य लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने रहत और बचाव कार्य शुरू किया था. बाद में, खड़गपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.

पुलिस ने अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान का खुलासा नहीं की है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!